ब्राह्मण सेवा संघ मुंबई ने अभिनेता Jai Singh को समाज गौरव सम्मान से किया सम्मानित

Braahman Seva Sangh Mumbai Ne Abhineta Jai Singh Ko Samaj Gaurav Samman Se Kiya Sammanit
ब्राह्मण सेवा संघ मुंबई ने अभिनेता जय सिंह को समाज गौरव सम्मान से किया सम्मानित
ब्राह्मण सेवा संघ मुंबई द्वारा 10 वें स्थापना दिवस पर भोजपुरी फिल्मो कें खल अभिनेता जय सिंह Jai Singh को समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। मुंबई के अंधेरी स्थित पंडित द्वारका जी के प्रांगड़ मे आयोजित इस कार्यक्रम मे मिर्जापुर के पूर्व सांसद, महाराष्ट के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री रमेश दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
समाज गौरव सम्मान मिलने पर जय सिंह Jai Singh ने कहा, इस सम्मान के लिए विशेष रूप से संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रसेन उपाध्याय, प्रमोद पांडे, उत्तम पांडे, अध्यक्ष राम जी पांडे, सुभाष दुबे, साहब लाल चौबे, रामा चौबे का आभार व्यक्त करता हूं की उनलोगों ने मुझे इस सम्मान के लायक समझा।
उल्लेखनीय है कि जय सिंह Jai Singh की हालिया प्रदर्शित फिल्म जनता दरबार को दर्शकों ने खूब सराहा है। खासकर जय सिंह के द्वारा की गई खलनायकी का अंदाज दर्शको को बार बार फ़िल्म देखने पर मजबूर कर दिया है।