एक फर्जी पोस्टर को MMS बता कर Akshara Singh को बदनाम किया जा रहा है : रंजन सिन्हा

एक फर्जी पोस्टर को MMS बता कर Akshara Singh को बदनाम किया जा रहा है : रंजन सिन्हा
पटना : प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एक फर्जी पोस्टर बना कर और पुराने रोते हुए वायरल वीडियो को एम एम एस का टाइटल देकर कुछ यूट्यूब चैनल द्वारा बदनाम करने के लिए प्रसारित किया गया है। साथ ही कुछ न्यूज पोर्टल उसी आधार पर न्यूज़ भी प्रकाशित कर रहे है कि अक्षरा सिंह का एम एम एस लीक जो सरासर गलत है। यह अक्षरा सिंह की लगातार बढ़ती लोकप्रियता की वजह से उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत किया गया है। ये कहना है अक्षरा सिंह के निजी प्रवक्ता रंजन सिन्हा का।
रंजन सिन्हा ने आज इस बारे में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया और कहा कि अक्षरा ने अपनी मेहनत और लगन से हाल ही में जितनी ख्याति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि एक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश हुई है। सोशल मीडिया में अक्षरा सिंह का कोई एम एम एस नही है। रंजन सिन्हा अक्षरा सिंह के उस वीडियो का भी खंडन किया, जिसमें वे रोती नजर आ रही हैं। रंजन सिन्हा ने बताया कि सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह का रोते हुए वायरल वीडियो काफी पुराना है, जिसे फर्जी एम एम एस से जोड़ कर वायरल किया जा रहा है। अक्षरा सिंह को बदनाम करने के लिए ऐसा साजिश किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी को भी बदनाम कर उसे खत्म करने के लिए एक ट्रेंड सा चल गया है, जिसका शिकार इस बार अक्षरा सिंह को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने टैलेंट के दम पर अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि लोग उनकी अदाकारी के साथ-साथ उनके आवाज के भी दीवाने हैं। एक ओर जहां अक्षरा अपने काम में बिजी हैं। रंजन सिन्हा ने पत्रकारों से गुजारिश की है जी बिना पड़ताल किये ऐसे में इस तरह की फेक खबरों और वीडियो को बिल्कुल हवा ना दें।