हर घर तिरंगा अभियान से एक भारत श्रेष्ठ भारत को बल देने का काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी – अरविन्द सिंह

हर घर तिरंगा अभियान से एक भारत श्रेष्ठ भारत को बल देने का काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी – अरविन्द सिंह
पटना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर घर तिरंगा अभियान के जरिए लोगों को एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावना एवं समर्पण को प्रकट करने का ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व मौका देकर एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने का काम कर रहे हैं। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा की जब सम्पूर्ण देशवासी एकजुट होकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे एवं अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर के रूप में तिरंगे को लगाएंगे तो इससे पूरे विश्व में भारत की एकता अखंडता एवं मजबूती को पेश करेंगे साथ ही इससे हम अपने सैनिकों का देश के प्रति किए गए त्याग को आदर देने का काम करेंगे। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान से हम आतंकवादियों एवं भारत का अहित चाहने वालों को भी अपने ताकत का एहसास करा सकेंगे कि भारत एकजुट है और एकजुटता के साथ देश का अहित चाहने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना जानता है।
श्री सिंह ने कहा है कि इसलिए हम आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए मोदी जी ने हर घर तिरंगा ‘ अभियान शुरू किया है। तिरंगा देश को जोड़ने के साथ हमें राष्ट्र सेवा के लिए खुद को समर्पित करने हेतु प्रेरित करता है। आजादी का अमृत महोत्सव को जन आंदोलन बना कर दो से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘ प्रोफाइल ‘ तस्वीर के रूप में तिरंगा को लगाने का काम करें।
उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल और हर एक भारतीय को चाहिए कि पक्ष विपक्ष, अपना पराया, और जाति मजहब के भेदभाव को भूलकर राष्ट्रभक्ति के अलख जगाने के साथ हम तिरंगा को राष्ट्र एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक के रूप में अपने घरों पर लहराए और दुनिया को दिखाएं की हर भारतीय एक है, अनेकता में एकता और स्वालंबन हमारा मंत्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपनी दूरदर्शी सोच से देश को आत्मनिर्भर एवं हर घर तिरंगा अभियान से एक भारत श्रेष्ठ भारत को बल देते हुए राष्ट्रभक्ति जगाने के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने का काम कर रहे हैं।