“खुद से पूंछे” अभियान के तहत वी फॉर वीमेन ने जाना पटना की महिलाओं का हाल

“खुद से पूंछे” अभियान के तहत वी फॉर वीमेन ने जाना पटना की महिलाओं का हाल
सम्मानजनक स्वास्थ्य पर भी पूछ रहे सवाल, प्रतीक के रूप में ले रहे सेफ्टी पीन
पटना : खुद से पूछें अभियान के तहत वी फॉर वीमेन का आयोजन शनिवार को शहर के हड़ताली मोड़ सहित चार जगहों पर किया गया। इस अभियान के तहत खुद से पूछें के एम्बेसडर्स शहर के महिलाओं और पुरूषों से उनके स्वास्थ्य और उनके अधिकारों के बारे में पूछ रहीं थी। इसके साथ ही एम्बेसडर्स युवाओं के जागरूकता बढ़ाने, कमियों की पहचान करने की भी सीख दे रहे थे। वहीं उनसे प्रतीक के तौर पर एक सेप्टी पीन ले रहे थे।
महिलाओं के उपर बहुत जिम्मेदारियां है। खुद से पूछे की समुदाय एम्बेसडर ब्यूटी पासवान ने कहा कि खुद से पूंछे ने उन्हें हिम्मत दी, सम्मान और देखभाल के बारे में सोचने का नजरिया दिया। खुद से पूछे महिलाओं को उसकी मैं को अपनी आवाज को, अपने सवाल रखने के लिए, सम्मान और स्वास्थ्य को लेकर उठाने की ताकत देता है।

युवाओं ने व्यक्त किए अपने अनुभव
खुद से पूंछे के कार्यक्रम वी फॉर वीमेन में महिलाओं को उनके स्वास्थ्य सेवाओं पर उनके अधिकार को समझाने का प्रयास था। जिसमें सैंकड़ों लड़के और लड़कियों ने खुल कर अपने स्वास्थ्य और अधिकार की बात की। यह अभियान खास कर युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कदम है।
15 से ज्यादा संगठन कर रहे हैं सहयोग
इस प्रतीक चिन्ह को 15 से अधिक संगठन व संस्थान के सहयोग से बनाया गया है जिसमें बिहार, सखीए बिहार, यूथ फॉर चाइल्ड राइट्स, गौरव ग्रामीण महिला विकास मंच, पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, सेंटर फॉर कैटलाइसिंग चेंज और कई कॉलेज आदि शामिल हैं।