हर्ष फायरिंग, दुल्हन के चाचा के पेट के आर-पार हुई गोली

 हर्ष फायरिंग, दुल्हन के चाचा के पेट के आर-पार हुई गोली

हर्ष फायरिंग, दुल्हन के चाचा के पेट के आर-पार हुई गोली

मोतिहारी: बिहार में हर्ष फायरिंग आज-कल फैशन सा बन गया है। इस प्रकार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब इसी तरह की घटना मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित अंबिका नगर में घटी है, जहाँ शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम पंकज कुमार सिंह उर्फ भिखारी सिंह है। वह सुगौली थाना क्षेत्र के चिकनौटा का रहने वाला है। गोली पंकज के पेट को चिरते हुए आर-पार हो गयी। उसे इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

फायरिंग करने वाले की तलाश में पुलिस

बताया जाता है कि पंकज कुमार सिंह उर्फ भिखारी सिंह अपने चचेरे भाई शशि प्रमोद सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने अंबिकानगर आए थे। पंकज सिंह ने बताया कि वे शादी के पंडाल में खड़े थे, उसी दौरान पेट के पास जलन महसूस हुई. देखा तो वहां से खून निकल रहा था. पंकज सिंह ने बताया कि गोली किसने चलाई, यह उन्होंने नहीं देखा है. गोली पंकज सिंह के पेट में लगी और आर-पार हो गई है. चिकित्सकों के अनुसार पंकज सिंह खतरे से बाहर हैं. इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है. पुलिस शादी समारोह में गोली चलाने वाले की पहचान करने में जुटी है।

Kundan Kumar

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *