भोजपुरी गाना ‘सईया गेलै जनता दरबार’ ने मचाई धूम, रिलीज के बाद हो रहा वायरल

 भोजपुरी गाना ‘सईया गेलै जनता दरबार’ ने मचाई धूम, रिलीज के बाद हो रहा वायरल

भोजपुरी गाना ‘सईया गेलै जनता दरबार’ ने मचाई धूम, रिलीज के बाद हो रहा वायरल

पारिवारिक और सामाजिक सरोकारों को गाने के माध्यम से भोजपुरी तहजीब का परिचय कराने वाले चैनल विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून Vijay Laxmi Bhojpuri Tune ने आज फिर एक नया गाना रिलीज कर दिया है, जिसने रिलीज के साथ धूम मचा दी है। यह गाना है ‘सईया गेलै जनता दरबार’, जिसमें पति – पत्नी तलाक के लिए जनता दरबार में पहुंच जाते हैं और फिर जो होता है, वह आपके दिल को छू लेगा। इसके लिए आपको यह गाना देखना होगा।


दरअसल गाना ‘सईया गेलै जनता दरबार’ एक पारिवारिक गीत है, जिसकी प्रस्तुति व्यंग्यात्मक लेकिन मनोरंजक तरीके से की गई है। इस गाने को भोजपुरी सिनेमा का मशहूर कॉमेडियन आनंद मोहन, ओम प्रकाश अकेला और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है। इनकी तिकड़ी ने धूम मचा दी है। यह गाना दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है। इसको लेकर आनंद मोहन ने कहा कि गाना ‘सईया गेलै जनता दरबार’ आम घर परिवार की चुहलबाजी वाली कहानी पर बेस्ड है। यह लोगों को खूब पसंद भी आने वाली है। हम उनलोगों से भी गुजारिश करेंगे, जिन्होंने अभी तक यह गाना नहीं देखा है। वो जरूर देखें।

आपको बता दें कि गाना ‘सईया गेलै जनता दरबार’ का लिरिक्स अजय बच्चन ने दिया और संगीत से सजाया है टिंकू तूफानी केसरी ने। कोरियोग्राफर बब्बू भाई हैं। डीओपी रंजीत कुमार सिंह हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं और एडिटर नेहा सिद्दीकी व पंकज साव हैं।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *