Begusarai में जमीनी विवाद में डीलर की हत्या

Begusarai में जमीनी विवाद में डीलर की हत्या
Begusarai में जमीनी विवाद में डीलर की हत्या
बेगूसराय : जिले के मंझौल थाना क्षेत्र के पवरा गांव में रास्ता को लेकर जमीनी विवाद में पवरा गांव निवासी डीलर अरुण सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी ये अनुसार अरुण सिंह सुबह के करीब 4 बजे अपने घर से शौच के लिए बाहर निकले तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने अरुण सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। अरुण सिंह द्वारा शोर मचाये जाने पर जब तक परिजन और स्थानीय लोग पहुँचते तब तक बदमाश फरार हो गए।
आनन-फानन में अरुण सिंह को घायल अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है की गांव के रंजन सिंह से 2020 में रास्ता को लेकर विवाद हुआ था और उसी के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घायल अवस्था में अरुण सिंह रंजन सिंह का नाम ले रहे थे। परिजनों ने बताया कि बदमाशों ने बेरहमी से अरुण सिंह के शरीर पर आधा दर्जन से ज्यादा बार चाकुओं से हमला किया था। घटना की सूचना पर मंझौल थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।