International Women’s Day : महिलाओं की सकारात्मक उपलब्धियों एवं उनकी पहचान का एक विशेष दिन

International Women’s Day : महिलाओं की सकारात्मक उपलब्धियों एवं उनकी पहचान का एक विशेष दिन
International Women’s Day : महिलाओं की सकारात्मक उपलब्धियों एवं उनकी पहचान का एक विशेष दिन
Patna : महिलाओं का अंतरराष्ट्रीय संगठन इनर व्हील क्लब पटना International Women’s Day पर समाज में अपनी विशेष छवि बनाने वाली उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वल्लन और पूनम त्रिवेदी की गणेश स्तुति के साथ हुई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का स्वागत करते हुए क्लब की अध्यक्षा अमृता झा Amrita Jha ने अपनी दिली खुशी जाहिर की। अमृता झा ने बताया कि किस तरह क्लब की सभी सदस्याएं उनका सहयोग करती है। महिला का सम्मान मात्र महिला होने से नही बल्कि उनकी गरिमामय सम्मान के लिए है।
पूर्व जिलाध्यक्षा, पूर्व संगठन कोषाध्यक्ष डॉ नीना कुमार ने इनर व्हील के अंतरराष्ट्रीय ढांचे को सरल शब्दों में सबसे साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह हम सभी महिलाओं ने इनर व्हील को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बना लिया है। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा उन्होंने इनर व्हील के इतिहास और वर्तमान को बताया। डिस्ट्रिक्ट एडिटर प्रियंका कुमार ने सकारात्मक सोच एवं इनर व्हील क्लब पटना के बढ़ते कदम पर शुरुआत से अब तक के सफर को बताया। उन्होंने बताया कि 2001 में इनर व्हील क्लब पटना की शुरुआत हुई और आपसी सद्भावना और स्नेह से इसकी नींव रखी गई। पिछले 21 सालों में 21 नए क्लब खोले। और इस तरह इस संस्था से जुड़ कर महिलाये महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए सतत प्रयासरत है।
पूर्व जिलाध्यक्षा सरिता प्रसाद ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की जरूरत एवं उसके उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज हम उन महिलाओं को सम्मानित कर रहें हैं जिन्होंने अपने साथ अन्य महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षा डॉ भारती गुप्ता ने आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को अपनी सेवा देने वाली अनुराधा सेन की जीवनी पढ़ी। डॉ नम्रता ने 35 वर्षों से अपनी सेवायें दे रही जानीमानी विकिरण चिकित्सक डॉ सीता मुखोपाध्याय की जीवनी साझा की। डॉ सीता अपने क्लीनिक में स्टोरी टेलिंग लाइब्रेरी भी चला रही है और बच्चों के साथ विशेष रूप से जुड़ी है।
श्वेता प्रसाद ने श्रीमती नीलम चौधरी की जीवनी परिचय दिया। श्रीमती नीलम भारतीय प्रशासनिक सेवा में अधिकारी है और जानी मानी नृत्यांगना भी। सोनी सिन्हा ने अनिता चौधरी का परिचय दिया। अनिता चौधरी जानी मानी शिक्षाविद है और वर्तमान में स्वस्ति सेवा समिति के अंतर्गत सुजनी स्टीच की पुरानी परंपरा को जीवंत करने का प्रयास कर रही है साथ ही गांव में बाल पुस्तकालय बना कर बच्चों की पढ़ाई में सहायता कर रही है। अंजू गुप्ता ने ज्योति जी की जीवनी से रूबरू करवाया। ज्योति जी 40 वर्षों तक एयर लाइन्स से जुड़ी रही और वर्तमान में ये चॉकलेट बनाने का काम करती है।
सचिव श्रुति ने नीरजा लाल की जीवनी से सभी को अवगत करवाया जो पत्रकारिता और जनसंचार से जुड़ी है। वर्तमान में ये सेंट ज़ेवियर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मास कम्युनिकेशन की हेड है। संध्या सिन्हा ने बबिता कुमारी का परिचय करवाया। बबिता यु एन डी पी के साथ प्लास्टिक वेस्ट को लेकर काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्षा संध्या सरकार ने बखूबी किया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने बहुत उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में क्लब की संध्या सिन्हा, कविता, रेखा सिन्हा, रागिनी गुप्ता, चंदा गुप्ता, आभा राम, कंचन, संगीता वर्मा, भारती गुप्ता आदि उपस्थित थे।