Human Rights Saviour ने 51 महिलाओं को किया सम्मानित

Human Rights Saviour ने 51 महिलाओं को किया सम्मानित
Human Rights Saviour ने 51 महिलाओं को किया सम्मानित
Patna : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस International Women’s Day के अवसर पर मानव अधिकार रक्षक Human Rights Saviour ट्रस्ट के द्वारा आईएमए हॉल गांधी मैदान (IMA Hall Gandhi Maidan) में 51 महिलाओं एवं स्लम की बच्चियों को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉक्टर बिंदा सिंह, मेयर सीता साहू, इंस्पेक्टर आरती जायसवाल, डॉक्टर अनीता सहाय, वार्ड पार्षद पिंकी यादव, वार्ड पार्षद अर्चना राय, डॉ प्रियंका, ट्रस्ट की संस्थापिका रीता सिन्हा एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष चेतन थिरानी जी के नेतृत्व में किया गया।
इन्हें किया गया सम्मानित
इंदु उपाध्याय, शिक्षक, मीनू मोदी, रक्तदाता, माधुरी भट्ट, शिक्षक एवं डॉक्टर, डा.अनिता सहाय, स्त्री रोग विशेषज्ञ, कामिनी कुमारी, टिकली काला प्रदर्शनी, पूजा कुमारी, सब इंस्पेक्टर बिहार पुलिस, खुशबू कुमारी, सब इंस्पेक्टर बिहार पुलिस, प्रीति प्रियदर्शी, सब इंस्पेक्टर बिहार पुलिस, डॉक्टर प्रियंका, दंत चिकित्सक, रीता कुमारी,पत्रकार, अपर्णा कुमारी, गायिका। कार्यक्रम में कुछ स्लम के बच्चियों ने भी अपने कला का प्रदर्शन किया जिन्हें संस्था द्वारा सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मानव अधिकार रक्षक टीम के बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभार के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिन्हा एवं बिहार प्रदेश के हेल्थ कमिटी के अध्यक्ष डा.आरके गुप्ता को आईडी कार्ड और प्रमाण पत्र संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा जी के द्वारा दिया गया।
वहीं उपस्थित पटना जिला अध्यक्ष विनीत कुमार सोनी, जिला सचिव रेनू कुमारी, जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार, बख्तियारपुर प्रवक्ता सूरज सिंह, पटना सदर प्रखंड महासचिव विकाश कुमार गुप्ता, एक्टिव मेंबर सूरज कुमार, अक्षय कुमार, निरंजन कुमार, बंटी कुमार, आदित्या कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार, उत्तम कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया. सम्मान समारोह के बाद संध्या में कदमकुआं में मानव अधिकार रक्षक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, प्रदेश अध्यक्ष चेतन थिरानी के नेतृत्व में बिहार प्रदेश के हेल्थ कमिटी के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश कुमार गुप्ता के सहयोग से हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने इसका लाभ उठाया।।