Ankush Raja का गाना ‘लड़की पटाते कमर देख के’ हुआ वायरल, कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज
Ankush Raja का गाना ‘लड़की पटाते कमर देख के’ हुआ वायरल, कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज
Bhojpuri Music Industry में अपनी आवाज से लगातार लोगों को अपना दीवाना बना रहे Ankush Raja का नया गाना ‘लड़की पटाते कमर देख के’ Ladki Patate Kamar Dekh Ke देखते ही देखते वायरल हो गया। यह गाना आपन भोजपुरी म्यूजिक Aapan Bhojpuri के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे महज कुछ ही घंटों में 9 लाख व्यूज होनेवाले हैं। जल्द ही यह मिलियन क्लब में शामिल हो जाएगा। युवाओं की पहली पसंद बन चुके Ankush Raja का जादू इस गाने में भी भोजपुरी ऑडियंस पर खूब चल रहा है।
गाना ‘लड़की पटाते कमर देख के’ ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने के वीडियो में अंकुश राजा के साथ भोजपुरी की बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री मधु प्रसाद नजर आ रही हैं। वहीं, गाने को लेकर अंकुश राजा ने कहा कि यह गाना पूरी तरह मनोरंजन के मकसद से हमने बनाया है। हमें खुशी है कि हमारे गाने से म्यूजिक लेबल भोजपुरी की शुरुआत हुई और इस नए चैनल से एक दिन से भी कम समय में भोजपुरी के ऑडियंस ने अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखा। साथ ही हम धन्यवाद देना चाहेंगे अपर्णा शाह को, जिन्होंने भोजपुरी म्यूजिक के क्षेत्र में एक सराहनीय शुरुआत कल पटना में की। इसलिए मैं एक बार फिर अपने फैंस से कहूंगा कि आप म्यूजिक लेबल आपन भोजपुरी को सब्सक्राइब कर नए अंदाज में एक से एक बेहतरीन गाने का लुत्फ उठाएं। और अभी हमारे गाने को जल्द से जल्द मिलियन क्लब में पहुंचा दें।
आपको बता दें कि अंकुश राजा Ankush राजा ने गाना ‘लड़की पटाते कमर देख के’ को शिल्पी राज Shilpi Raj के साथ मिलकर गया है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। लिरिक्स मनोज मतलबी का है। म्यूजिक अविनाश झा घुंघुरू का है। वीडियो एडिटर आर्यन देव हैं। फ़ीचरिंग मधु प्रसाद हैं।