अब बिहार विधान परिषद् (Bihar Legislative Council) में आरक्षण की उठी मांग, VIP ने उठाई मांग

अब बिहार विधान परिषद् (Bihar Legislative Council) में आरक्षण की उठी मांग, VIP ने उठाई मांग
अब बिहार विधान परिषद् (Bihar Legislative Council) में आरक्षण की उठी मांग, VIP ने उठाई मांग
पटना : विकासशील इंसान पार्टी (Vikassheel Insaan Party) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर बिहार विधान परिषद् (Bihar Legislative Council) में अविलम्ब आरक्षण बहाल करने की प्रक्रिया को प्रारम्भ करने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि पाटलीपुत्रा की यह धरती समाजिक न्याय समाजवाद और भागीदारी के लोकतंत्र की साक्ष्य रही है। लोकतंत्र में भागीदारी के अनुरूप जन प्रतिनिधि का चुनाव, लोकतंत्र की मूल आत्मा है। यह भागीदारीकरण अनुपातिक, समाजिक न्याय के सिद्धांतों के अनुसरणात्मक होनी चाहिए। अम्बेदकर जी के द्वारा संवैधानिक सभा की चर्चाओं से लेकर कपूरी जी के राजनैतिक जीवन तक यह एक सर्व सम्मत राजनैतिक एवं संवैधानिक सिद्धांत है। जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी भगीदारी हमारे राजधर्म में भी भूतपूर्व समय से समाहित रही है।
बिहार की राजनीति में समाजिक न्याय के पितामह जननायक कंपूरी ठाकुर जी के विचारों को आज के समयानुकूल पुनः प्रसागिक बनाने की जरूरत है। इस क्रम में बिहार विधान परिषद के जनप्रतिनिधियों में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना आज की बहुत बड़ी जरूरत है। गौरतलब है कि वर्तमान में विधान परिषद में सदस्यों के चुनाव में समाजिक न्याय व वर्गीक भागीदारी की कोई व्यवस्था नहीं है। समाज के सभी वर्गों को लेकर चलना हम सब की जिम्मेदारी है इसलिए अविलम्ब बिहार विधान परिषद में आरक्षण बहाल करने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाय।