कलाकारों की मदद करेगा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कला संस्कृति प्रकोष्ठ

 कलाकारों की मदद करेगा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कला संस्कृति प्रकोष्ठ

कलाकारों की मदद करेगा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कला संस्कृति प्रकोष्ठ

कलाकारों की मदद करेगा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कला संस्कृति प्रकोष्ठ

पटना, 31 अगस्त अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत दिल्ली कला संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार ने कलाकारों की सहायता करने का निर्णय लिया है। कोरोना वायरस की मार आम लोगों को नहीं बल्कि मनोरंजन इंडस्ट्री पर भी पड़ी है। कई कलाकारों को इस समय बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। अनलॉक के बाद भी लोगों के पास इतना काम नहीं है या कुछ ही लोगों के पास काम है। ऐसे में मनोरंजन इंडस्ट्री के तमाम लोगों को सर्वाइव करना भी मुश्किल हो गया है। कलाकारों की मदद के लिये अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत दिल्ली, कला संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार आगे आया है।

कायस्थ रत्न तथा जदयू प्रवक्ता, श्री राजीव रंजन प्रसाद ,माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगेंद्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कला संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार के अध्यक्ष देव कुमार की अध्यक्षता में जूम ऑनलाइन के जरिए एक बैठक की गयी। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि कोरोना काल में कलाकारों की कुछ सहायता की जाये।

श्री देव कुमार लाल ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से मार्च महीने से ही कलाकारों के पास काम नहीं हैं। किसी भी तरह के इवेंट कार्यक्रम का आयोजन नही किया जा रहा है। कलाकारों की कमाई बंद हो गयी है। हमने यह निर्णय लिया है कि जहां तक संभव हो सके हम सभी मिलकर कलाकारों को मदद पहुंचाये।

इस अवसर पर कुमार संभव, और अजय कुमार सिन्हा ने किशोर कुमार के गीतों पर प्रस्तुति दी वहीं संजना सिन्हा ने लता मंगेश्कर के गाये गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा संजय सिन्हा, प्रमोद कुमार सिन्हा ने भी.गीत गाये। बैठक में हैप्पी श्रीवास्तव ,डॉ सुधा रानी सिन्हा, सुषमा श्रीवास्तव, डॉक्टर रागनी रंजन सिन्हा , प्रमोद कुमार सिन्हा ,रवि कुमार, अनिल आकाशवाणी, उज्जवल अविनाश, अजय कुमार सिन्हाउ र्फ पप्पू , संजना सिन्हा और गिरीश सिन्हा ने भी हिस्सा लिया।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *