जन अधिकार पार्टी युवा शक्ति मुजफ्फरपुर के जिलाध्यक्ष बनें निखिल भारती

जन अधिकार पार्टी युवा शक्ति मुजफ्फरपुर के जिलाध्यक्ष बनें निखिल भारती
जन अधिकार पार्टी युवा शक्ति मुजफ्फरपुर के जिलाध्यक्ष बनें निखिल भारती
मुजफ्फरपुर जाने माने समाज सेवी निखिल भारती को जन अधिकार पार्टी युवा शक्ति मुजफ्फरपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। निखिल भारती वर्ष 2017 में जन अधिकार पार्टी (जाप) अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के सेवा एवं काम तथा उनके सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े थे और उन्हें मुजफ्फरपुर जिले में युवा पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। निखिल भारती को अब जन अधिकार पार्टी युवा शक्ति मुजफ्फरपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
युवा शक्ति का जिलाध्यक्ष बनने पर निखिल भारती ने खुशी व्यक्त करते हुये कहा कि वह पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं कि
उन्होंने उनपर भरोसा जताते हुये यह जिम्मेवारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि जाप ही ऐसी पार्टी है, जो सभी को साथ लेकर विकास करने के लिए कृतसंकल्पित है! उन्होंने कहा कि जाप अध्यक्ष श्री पप्पू यादव विकास पुरुष हैं और वे सबका साथ सबका विकास करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूर्व में मैंने पार्टी की सेवा की थी उसी तरह से आगे भी सेवा करता रहूंगा। उन्होंने लोगों से पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराते हुए पार्टी से जुड़ने के लिए आह्वान किया।